भारत टैक्सी की तर्ज पर शुरू होगी नई सहकारी जीवन बीमा कंपनी, अमित शाह का बड़ा ऐलान
अमित शाह- फोटो मुख्य बातें: • सहकारिता मंत्रालय के 5वे स्थापना दिवस पर गृह मंत्री अमित शाह ने किया बड़ा ऐलान। • 'भारत टैक्सी' के सफल सहकारी बिजनेस मॉडल पर आधारित होगी नई जीवन बीमा कंपनी 'CLIC'। • ग्रामीण और मध्यमवर्गीय परिवारों को बेहद कम प्रीमियम पर मिलेगा जीवन बीमा का सुरक्षा कवच। • अगले दो वर्षों में 'भारत टैक्सी' कैब सेवा का देश के 500 शहरों मे किया जाएगा विस्तार। नई दिल्ली: भारत के सहकारिता क्षेत्र को और अधिक मजबूत और आधुनिक बनाने की दिशा में केंद्र सरकार ने एक और ऐतिहासिक कदम उठाया है। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री 'अमित शाह' ने नई दिल्ली में आयोजित सहकारिता मंत्रालय के 5वें स्थापना दिवस के अवसर पर देश के करोड़ों नागरिकों के लिए एक बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने घोषणा की है कि देश में 'भारत टैक्सी' की तर्ज पर एक नई सहकारी जीवन बीमा कंपनी की शुरुआत की जाएगी। सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना का मुख्य उद्देश्य देश के ग्रामीण इलाकों, किसानों और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों तक किफायती और पारदर्शी जीवन बीमा का लाभ पहुंचाना है। अम...