टीवी अभिनेता रोहित चंदेल की बढ़ी मुश्किलें, मुंबई पुलिस ने लिया हिरासत में: जाने क्या है पूरा माजरा
| रोहित चंदेल- फोटो |
मुंबई। टीवी जगत की चकाचौंध के पीछे से एक बेहद हैरान और परेशान कर देने वाली खबर सामने आ रही है। छोटे पर्दे के मशहूर और उभरते हुए अभिनेता रोहित चंदेल इस समय एक बहुत बड़ी कानूनी मुसीबत में फंस चुके हैं। मुंबई पुलिस ने एक 16 साल की नाबालिक लड़की की शिकायत के बाद एक्शन लेते हुए अभिनेता को हिरासत में ले लिया है। इस खबर के बाहर आते ही पूरी टेलीविजन इंडस्ट्री में सन्नाटा पसर गया है और रोहित के फैंस सोशल मीडिया पर हैरान हैं। मिली जानकारी के अनुसार, शिकायत करने वाली लड़की रोहित चंदेल की को- स्टार (सह- कलाकार) बताई जा रही है। अभिनेता पर नाबालिक का पीछा करने, उसे फोन पर बार-बार मानसिक रूप से प्रताईत करने और उसके साथ मारपीट करने जैसे बेहद गंभीर आरोप लगे हैं। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए मुंबई की पंतनगर पुलिस ने रोहित चंदेल के खिलाफ पाक्सो एक्ट और भारतीय न्याय संहिता की कई सख्त धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है। आइए इस पूरे मामले को शुरू से लेकर अंत तक विस्तार से समझते हैं।
आखिर कौन हैं टीवी एक्टर रोहित चंदेल?
जो लोग टेलिविजन सीरियल्स देखना पसंद करते हैं, उनके लिए रोहित चंदेल कोई नया नाम नहीं है। 29 साल के रोहित चंदेल टीवी स्क्रीन का एक जाना- माना चेहरा बन चुके हैं। वह मूल रूप से महाराष्ट्र के नंदुरबार जिले के शाहदा शहर के रहने वाले हैं। अभिनय की दुनिया में आने से पहले रोहित खेल जगत से जुड़े हुए थे। वे एक बेहतरीन क्रिकेटर रहे हैं और उन्होंने महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिशन(MCA) के लिए क्रिकेट भी खेला है। इसके अलावा उन्होंने मार्शल आर्ट्स मे भी अपने जिले का प्रतिनिधित्व किया था। साल 2015 में रोहित अपनी आंखों में एक्टर बनने का सपना लेकर मुंबई आए थे। मुंबई में शुरुआती दिन उनके लिए आसान नहीं थे। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि लगभग 90 ऑडियंस में रिजेक्ट होने के बाद उन्हें पहला काम मिला था। उन्होंने टीवी शो 'हर मुश्किल का हल अकबर बीरबल' से शुरुआत की थी। इसके बाद वे 'चंद्रगुप्त मौर्य' 'तमन्ना' और 'ये उन दिनों की बात है' जैसे शोज मे छोटे- मोटे किरदारों में नजर आए। रोहित को अपनी पहचान स्टार प्लस के सुपरहिट शो 'पांड्या स्टोर' में 'धवल मटवाना' का मुख्य किरदार निभाकर मिली। इस शो ने उन्हें घर-घर में लोकप्रिय बना दिया। इसके अलावा उन्होंने ऐतिहासिक धारावाहिक 'काशीबाई बाजीराव बल्लाल' में मुख्य बाजीराव की भूमिका भी निभाई थी। मौजूदा समय में रोहित स्टार प्लस के ही एक नए शो 'सैराब' मे मुख्य अभिनेता 'ईशान गांगुली का किरदार निभा रहे हैं।
क्या है रोहित चंदेल पर लगे आरोप?
मुंबई पुलिस की तरफ से जो आधिकारिक जानकारी साझा की गई है, उसके मुताबिक यह पूरा विवाद मुंबई के पूर्वी उपनगर इलाके का है। शिकायतकर्ता एक 16 वर्षीय नाबालिक लड़की है, जिसने रोहित के साथ काम किया है। पीड़िता ने पुलिस को दी अपनी शिकायत मे कई गंभीर बातें कही है।
लगातार फोन करके परेशान करने का आरोप
पंतनगर पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई गई एफआईआर (FIR) के मुताबिक, रोहित चंदेल पिछले कई महीनो से पीड़िता को परेशान कर रहे थे। आरोप है कि वह अपने पर्सनल मोबाइल नंबर के अलावा कई अन्य अज्ञात और नए नंबरों से लड़की को बार-बार कॉल और मैसेज किया करते थे। जब लड़की ने तंग आकर उनका नंबर ब्लॉक कर दिया, तो रोहित ने दूसरे नंबरों का सहारा लिया। शिकायत के अनुसार, परेशान करने का यह सिलसिला दिसंबर 2025 से लेकर जुलाई 2026 तक लगातार चलता रहा।
रास्ता रोकने और मारपीट करने का आरोप
पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि हद तो तब पार हो गई जब 5 जुलाई 2026 को रोहित चंदेल सीधे उसके रहने वाले रिहायशी इलाके के पास पहुंच गए। वहां उन्होंने लड़की को जबरन रोका और उसका पीछा किया। जब लड़की ने विरोध किया, तो दोनों के बीच बहस बढ़ गई। आरोप है कि रोहित ने वहां पर नाबालिक लड़की के साथ गाली- गलौज की और उसके साथ शारीरिक रूप से मारपीट भी की। इस घटना से बुरी तरह डरी हुई लड़की ने घर जाकर अपने माता-पिता को सबकुछ बताया, जिसके बाद परिवार ने पुलिस स्टेशन जाकर एफआईआर दर्ज कराई।
मुंबई पुलिस का कड़ा एक्शन और गिरफ्तारी
नाबालिक लड़की की सुरक्षा और मामले की गंभीरता को देखते हुए मुंबई पुलिस ने बिना कोई वक्त गवाएं तुरंत कार्रवाई की। शुक्रवार 10 जुलाई 2026 को पंतनगर पुलिस की एक टीम ने मुंबई के दहिसर इलाके में स्थित रोहित चंदेल के घर पर छापा मारा और उन्हें वहां से हिरासत में ले लिया। लंबी पूछताछ के बाद पुलिस ने उन्हें आधिकारिक तौर पर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, जब रोहित से शुरुआती पूछताछ की गई, तो उन्होंने कथित तौर पर यह बात स्वीकार की है कि वे उस लड़की से मिलने गए थे और उसका पीछा कर रहे थे। गिरफ्तारी के अगले दिन यानी शनिवार को पुलिस ने रोहित चंदेल को मुंबई की एक विशेष पाक्सो अदालत में पेश किया। पुलिस ने अदालत से कहा कि, उन्हें मामले की गहराई से जांच करने, तकनीकी सबूत (कॉल रिकॉर्ड्स और मैसेजेस) इकट्ठा करने और पीड़िता के बयानों की पुष्टि करने के लिए अभिनेता की रिमांड चाहिए। कोर्ट ने पुलिस की दलीलें सुनने के बाद रोहित चंदेल को पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया।
रोहित चंदेल पर कौन-कौन सी धाराएं लगाई गई हैं।
चूंकि मामला एक 16 साल की नाबालिक लड़की से जुड़ा हुआ है, इसीलिए भारतीय कानून के तहत इस केस में बेहद सख्त धाराएं लगाई गई है:
• पाक्सो एक्ट (POCSO Act): बच्चों की यौन अपराधों से संरक्षण देने वाले इस कड़े कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस एक्ट के तहत दर्ज मामलों में आरोपी को आसानी से जमानत नहीं मिलती।
• भारतीय न्याय संहिता की धारा 78:
यह धारा किसी भी महिला या नाबालिक का पीछा करने उसे जबरन ट्रैक करने या डिजिटल माध्यम से परेशान करने पर लगाई जाती है।
• भारतीय न्याय संहिता की धारा 115:
यह धारा किसी को जानबूझकर चोट पहुंचाने या मारपीट करने के आरोप में लगती है।
टीवी इंडस्ट्री और को-स्टार्स का क्या है कहना?
रोहित चंदेल की इस अचानक हुई गिरफ्तारी की खबर ने टीवी इंडस्ट्री को हिला कर रख दिया है। उनके मौजूदा टीवी शो 'सैराब' के सेट पर भी इस समय हड़कंप मचा हुआ है। शो से जुड़े कलाकारों और क्रू मेंबर्स के लिए इस बात पर यकीन करना मुश्किल हो रहा है। इस मामले पर रोहित की को-स्टार और वरिष्ठ अभिनेत्री किशोरी शाहणे ने मीडिया से बातचीत में कहा "जब मैंने पहली बार न्यूज़ चैनल्स और सोशल मीडिया पर यह खबर देखी,तो मुझे लगा कि यह शायद हमारे सीरियल के प्रमोशन का कोई 'PR स्टंट' या पब्लिसिटी स्टंट है, क्योंकि हमारे शो की कहानी में भी आजकल कुछ ऐसा ही ट्रैक चल रहा है। लेकिन जब मुझे पता चला कि यह हकीकत है और पुलिस ने सच में रोहित को पकड़ा है, तो मैं पूरी तरह दंग रह गई। उन्होंने यह भी बताया कि रोहित की अनुपस्थिति के बावजूद शो की शूटिंग फिलहाल जारी है। वहीं शो की दूसरी एक्ट्रेस मदिराक्षि मुंडेल ने इस पर ज्यादा बोलने से परहेज किया, लेकिन उन्होंने कहा कि कानून अपना काम कर रहा है और सच जल्द ही सबके सामने आ जाएगा। दूसरी तरफ, अभी तक रोहित चंदेल के परिवार या उनके वकीलों की ओर से इन आरोपों पर कोई भी आधिकारिक बयान या सफाई सामने नहीं आई है। सोशल मीडिया पर रोहित के फैंस दो गुटों में बट गए हैं: कुछ लोग इसे अभिनेता को फसाने की साजिश बता रहे हैं, तो वहीं कुछ लोग नाबालिक लड़की को न्याय दिलाने और आरोपी को सख्त सजा देने की मांग कर रहे हैं।
निष्कर्ष
मनोरंजन की दुनिया ऊपर से जितनी खूबसूरत और चमकदार दिखती है, अंदर से कई बार इसमें ऐसे गंभीर मामले सामने आते हैं जो सबको झकझोर देते हैं। रोहित चंदेल का यह केस अभी शुरुआती जांच के दौर में है। पुलिस उनके मोबाइल डेटा, कॉल डिटेल्स और घटना स्थल के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। भारतीय कानून के मुताबिक, जब तक अदालत में दोष साबित नहीं हो जाता, तब तक किसी भी व्यक्ति को गुनहगार नहीं कहा जा सकता। लेकिन फिलहाल जो हालात है, उसे देखकर यह साफ है कि रोहित चंदेल की मुश्किलें बहुत ज्यादा बढ़ चुकी है और इस विवाद का सीधा असर उनके बेहतरीन चल रहे एक्टिंग करियर पर भी पढ़ सकता है।
Comments
Post a Comment